गिरवी रखे जेवर निकले कम, विरोध किया तो ग्रामीण का सिर फोड़ा, जमकर हुई मारपीट

गिरवी रखे जेवर निकले कम, विरोध किया तो ग्रामीण का सिर फोड़ा, जमकर हुई मारपीट

बदायूं। गिरवी रखे जेवरों को छुड़ाने गए ग्रामीण की सराफा कारोबारी से झड़प हो गई। ग्रामीण का आरोप था कि सराफा उसे गिरवी रखे जेवरों से कम जेवर दे रहा था। तनातनी बढ़ने पर दोनों पक्षाों में मारपीट भी हुई जिसमें ग्रामीण का सिर फूट गया। 

मामला कछला चौराहे पर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान का है। उझानी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी धर्मपाल का कहना है कि उसने करीब तीन साल पहले ज्वैलर्स के यहां कुछ जेवर 25 हजार रुपये में गिरवी रखे थे। इसमें सोने व चांदी दोनों तरह के जेवर शामिल थे। ब्याज आदि जोड़कर इसके 66 हजार रुपये बनते थे। शुक्रवार को वह सराफा कारोबारी के यहां आकर रुपये दे गया था, लेकिन सराफा कारोबारी ने उसे रविवार को जेवर देने को कहा था। धर्मपाल के अनुसार, जब वह रविवार को सराफा कारोबारी के यहां पहुंचा तो कारोबारी ने जेवर उसके सामने रख दिए। आरोप है कि इनमें एक जेवर कम था। धर्मपाल ने जब सराफा कारोबारी से इस बाबत कहा तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। इसमें धर्मपाल का सिर फूट गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपित सराफा कारोबारी को भी बुला लिया। हालांकि शाम तक दोनों पक्षों की बात निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंची थी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto