बदायूं के इस गांव के प्रधान के बेटे की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, दोस्त घायल
SAB KI BAAT
Oct 28 2025
2210
बदायूं। सड़क हादसे में एक गांव के प्रधान के बेटे की मौत हो गई। उनकी बाइक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में प्रधान के बेटे ने दम तोड़ दिया जबकि उनका दोस्त घायल हो गया।
शहर की विजय नगर कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ग्राम पंचायत चुंगी बाहर से प्रधान हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा अमन भारद्वाज आने दोस्त हिमांशु के साथ किसी काम से जगत गांव गया था। दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर अलापुर क्षेत्र की हयातनगर पुलिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT