बदायूं। कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बुधवार रात तब राहत मिली जब पहले आंधी और फिर बारिश हुई। इस आंधी ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर पुलिस को भी फंसा दिया, जब एक बड़ा पेड़ आंधी के कारण सड़क के बीचोंबीच टूटकर गिर गया।

कई दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में लोग बारिश की प्रार्थना कर रहे थे ताकि गर्मी से निजात मिल सके। बुधवार को मौसम ने करवट ली तो रात करीब नौ बजे तेज हवा चलनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते आंधी में बदल गई। आंधी में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर वजीरगंज के पास गांव नदवारी में हाईवे पर एक पेड़ आंधी के कारण गिर गया। ऐसे में दोनो ओर काफी वाहन एकत्र हो गए और जाम लग गया। बिसौली की तरफ से आ रही एसपी देहात की गाड़ी भी इसमें फंस गए। अधिकारी की गाड़ी फंसती देख पुलिस कर्मी भी पेड़ को हटवाने की जुगत में लग गए। इधर रात करीब साढ़े दस बजे बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में अचानक बदलावा दिखने लगा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT