ग्रामीण को आया बुखार, झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, मौत हुई तो भागा

ग्रामीण को आया बुखार, झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, मौत हुई तो भागा

बदायूं। बुखार आने पर एक झोलाछाप ने ग्रामीण को इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग जब तक उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। हंगामे से डरा झोलाछाप अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गया। 

उझानी क्षेत्र के गांव अंडुआनगला निवासी करीब 50 वर्षीय तोताराम शाक्य को एक दिन पहले बुखार आया था। बुखार बढ़ने पर उनकाक बेटा विवेक उन्हें लेकर बुटला के एक कथित प्राइवेट क्लीनिक में ले गया। यहां झोलाछाप ने तोताराम को एक इंजेक्शन लगा दिया। बताते हैं कि करीब 15 मिनट बाद तोताराम की हालत बिगड़ने लगी और वे तड़पने लगे। परिजन उन्हें ऐसी ही हालत में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। शव लेकर घर लौट रहे परिजन समेत ग्रामीण आरोपित झोलाछाप के यहां पहुंच गए लेकिन इससे पहले भनक लगते ही झोलाछाप क्लीनिक छोड़कर भाग गया। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी किसी ने मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto