छत पर गई थी महिला, वहां हुआ कुछ ऐसा...छत से गिरकर चली गई जान
SAB KI BAAT
Apr 01 2025
1910
बदायूं। अपने घर की छत पर गई महिला अचानक छत से नीचे आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
बिसौली तहसील के गांव दबतोरा में अनवर बेग का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी फिरदौस बेगम के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। रविवार तड़के सहरी के दौरान अनवर बेग काम में व्यस्त थे कि तभी दो मंजिला मकान की छत से काफी आवाजें आने लगीं। फिरदौस बेगम छत पर गईं तो वहां बंदरों का झुंड बैठा था। फिरदौस
बंदरों को भगाने लगीं लेकिन बंदरों ने उन्हें घुड़की देकर दौड़ा दिया। बंदरों से बचकर भागीं फिरदौस जीने से होकर नीचे आ गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी बीच बंदरों ने भी उनके शरीर पर कई जगह काट लिया। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
956
-
बदायूं समाचार
626
-
गतिविधियां
523
-
राजनीति
170
Recent Comment
-
by जतिन यादव
पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है
-
by Anonymous
Rt bhie
-
by श्रीकांत यादव
दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे
SAB KI BAAT
