कमरे में अकेला रहता था युवक, सुबह को फांसी पर लटकी मिली लाश

कमरे में अकेला रहता था युवक, सुबह को फांसी पर लटकी मिली लाश

बदायूं। शहर में एक युवक ने पंखे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक यहां किराये के घर में अकेला रहता था। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। 

बिसौली तहसील के गांव लहरा लाड़पुर निवासी 26 वर्षीय मृदुल शहर के मोहल्ला पालनगर में किराये पर अकेला रहता था। बताते हैं कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है तथा बहन उत्तराखंड में रहती है। बृहस्पतिवार को जब उसका कमरा नहीं खुला तो मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार ने कमरे में झांककर देखा। वहां पंखे में रस्सी के बने फंदे से मृदुल का शव लटक रहा था। सूचना पर गांव में रह रहे अन्य परिवार वाले यहां पहुंच गए। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। 

-------

जरीफनगर में किशोर ने फांसी लगाई 

बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र में 17 वर्षीय एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां भी परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत की बाबत परिजन कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto