मिक्सर मशीन के पीछे खड़ा था युवक, कुचलकर मौत

मिक्सर मशीन के पीछे खड़ा था युवक, कुचलकर मौत

बदायूं। मिक्सर मशीन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। युवक मशीन के पीछे खड़ा था जबकि दूसरा युवक मशीन मोड़ रहा था। इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया।

हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर में ईंट भट्ठे पर हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी 32 वर्षीय राकेश कंधरपुर के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वहां काम चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर ट्रैक्टर से जुड़ी मिक्सर मशीन को मोड़ रहा था। बताया जाता है कि राकेश उसके पीछे खड़ा था। मशीन मोड़ते समय राकेश उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मशीन से कुचलकर मौत हो गई। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto