खंभे से बांधकर पीट रहे थे युवक को, छुड़ाने की कोशिश की तो पुलिस पर हुए हमलावर

खंभे से बांधकर पीट रहे थे युवक को, छुड़ाने की कोशिश की तो पुलिस पर हुए हमलावर

बदायूं। एक युवक को खंभे से बांधकर पीटने की शिकायत करने पर पहुंचे पुलिस वालों से मारपीट की गई। हमलावरों ने सिपाहियों पर हमला करते हुए उनसे गालीगलौज और मारपीट की। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं। एक सिपाही की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

मामला सहसवान तहसील के गांव जमालपुर पीयरी का है। गांव निवासी वीरपाल ने पीआरवी को फोन करके बताया कि कुछ लोग उसके भाई सुम्मेरी को खंभे से बांधकर पीट रहे हैं। सूचना पर पीआरवी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुम्मेरी को खंभे से खोलने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं समेत अन्य लोग पुलिस कर्मियों से गालीगलौज करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे पुलिस वालों पर ही हमलावर हो गए। सिपाहियों के साथ मारपीट की गई। सिपाही जैसे तैसे खुद को बचाकर भागे लेकिन फिर भी उन्हें काफी चोटें आईं। सिपाहियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस व कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद पहुंचे पुलिस वालों ने हमलावरों के चंगुल से सुम्मेरी को छुड़ाया। इस मामले में एक सिपाही की तहरीर पर अमरवती, माया, राधा, राजवती, सूरजवती, महक समेत पूरन, पुष्पेंद्र, मुरारी, रामफल, बिहारी, किशन, सोमवीर, वीरेंद्र, भजनलाल, राजेश व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto