पंखे में लटका था कपड़ा...जमीन पर पड़ी थी युवक की लाश, बदबू आई तो पता चला

पंखे में लटका था कपड़ा...जमीन पर पड़ी थी युवक की लाश, बदबू आई तो पता चला

बदायूं। बिसौली में एक युवक का शव उसके मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। युवक दुर्गा जागरण करने वाली टीम में काम करता था। मकान से बदबू आई तो मामले का पता चला। 

नगर के मुहल्ला शिव कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र उर्फ़ जीतू के मकान से शुक्रवार को लोगों को कुछ बदबू महसूस हुई। कुंडी बजाने पर भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कुछ युवकों ने छत पर चढ़कर देखा। अंदर जीतू का शव पड़ा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे में एक कपड़ा पंखे से लटका हुआ था और जीतू का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतक की बहन गीता ने बताया कि शुक्रवार को सुबह जब उसने कॉल की थी तो जीतू का मोबाइल बंद था। उन्होंने बताया कि जीतू दुर्गा जागरण करता था। अविवाहित था और घर में अकेला ही रहता था। इधर मुहल्ले वालों के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात को जीतू को मोहल्ले में देखा गया था। अब उसकी हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto