शहर में इस दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा और सांई बाबा पालकी....आएं और पुण्य कमाएं
SAB KI BAAT
Apr 26 2024
1430
बदायूं। शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट की एक बैठक मोहल्ला चौबे स्थित देवी मठिया पर की गयी। बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक अजीत शंखधार एवं अध्यक्ष पं. अमन मयंक शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शिवलिंग, मां दुर्गा, शनिदेव महाराज, काली माता, हनुमान जी एवं सांई बाबा की मूर्ति स्थापना की अष्ठम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 27 अप्रैल शनिवार को शाम चार बजे से देवी मठिया मोहल्ला चौबे से सांई बाबा पालकी एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। पालकी एवं शोभायात्रा नगर के विभिन्न इलाकों से निकलकर देवी मठिया मोहल्ला चौबे पर आकर विश्राम लेगी। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल रविवार को दोपहर एक बजे से प्रभु इच्छा तक अटूट भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में मयंक शंखधार, गौरव पाठक, सुमित शंखधार, राजू शर्मा, अशोक गुप्ता, संतोष शर्मा, रितेश उपाध्याय, रमेश गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT