नहाने घुसे थे गड्ढे में, पर नहीं लगा पाए गहराई का अंदाजा...दो सगे भाइयों की डूबकर मौत
SAB KI BAAT
Aug 04 2025
3650
बदायूं। दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे पानी भरे गड्ढे में नहाने घुसे थे, लेकिन दोनों भाई काल का ग्रास बन गए, जबकि तीसरे बच्चे को बचा लिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव बैन में हुआ। गांव निवासी वेदप्रकाश का 14 वर्षीय बेटा नवनीत और छोटा बेटा नौ साल का भुवनेश सोमवार दोपहर को बैन और सिद्धपुर के बीच स्थित खेत में बने एक गड्ढे के पास खेल रहे थे। उनके साथ गांव के ही पप्पू का 10 साल का बेटा अमर भी था। बताया जाता है कि रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद इस गड्ढे में काफी पानी भर गया था।
इसी बीच तीनों बच्चे गड्ढे में भरे पानी में नहाने घुस गए लेकिन वे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और उसमें डूबने लगे। तीनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान दौड़ पड़े और तीनों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। तब तक तीनों के परिवार वाले भी वहां आ गए और उन्हें अस्पताल ले गये। यहां डॉक्टर ने नवनीत और भुवनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमर की हालत बेहद गंभीर है।
------
अब दो बेटियां बचीं वेदप्रकाश के परिवार में
बदायूं। वेदप्रकाश के दो लड़के नवनीत और भुवनेश थे जबकि उनके दो बेटियां लवली और बबली हैं। दोनों भाइयों की मौत के बाद दोनों बहने ही बची हैं। वे दोनों भी सदमे में हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT