न तन पर कोई कपड़ा, न पहचान के लिए कोई निशानी...ऐसी हालत में पड़ा था युवक, फिर हुई मौत

न तन पर कोई कपड़ा, न पहचान के लिए कोई निशानी...ऐसी हालत में पड़ा था युवक, फिर हुई मौत

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर खंती में पड़ा था युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर सड़क किनारे खंती में एक युवक जख्मी हालत में मिला। उसके तन पर कोई कपड़ा नहीं था तथा सारा शरीर कीचड़ और मिट्टी से सना था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मामला बिसौली तहसील के ओरछी इलाके का है। मंगलवार को कुछ राहगीरों ने सड़क के किनारे खंती में एक युवक को पड़ा देखा। वह नग्न अवस्था में था। कुछ राहगीरों ने पास जाकर देखा तो उसकी सांस चल रही थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

------

कहां से आया, शरीर पर थे गंभीर चोटों के निशान

बदायूं। अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठा है कि युवक कौन था और वह सड़क किनारे इस स्थिति में यहां आया। हालांकि अंदाजा इस बात का लगाया जा रहा है कि युवक को यहां फेंका गया है और उसके कपड़े आदि इसलिए गायब किए गए हैं ताकि उसकी आसानी से शिनाख्त न हो सके। इसके अलावा जिसने भी उसे यहां फेंका है, वह उसे मरा समझकर ही डाल गया होगा, लेकिन युवक काफी देर तक जीवित रहा। हालांकि अस्पताल ले जाते-जाते उसने दम तोड़ दिया था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto