झांसा देकर भांजी को ले गया मामा...कर डाला दुष्कर्म, जानिये कहां का है मामला
SAB KI BAAT
Aug 05 2025
3230
दोबारा रास्ते में रोकर फिर की दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाकर भागी भांजी तो बची जान
सबकी बात न्यूज
बदायूं। झांसा देकर मामा अपनी भांजी को बाइक पर बैठाकर ले गया और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपित मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती की शादी हो चुकी है। थाना सहसवान में दर्ज कराई रिपोर्ट में उसने कहा है कि फिलहाल वह अपने मायके में रह रही है। विगत एक अगस्त को उसके पिता उसकी मां को दवा दिलाने कासगंज गए हुए थे। उसका भाई स्कूल गया था तथा वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका मामा श्रीपाल वहां आया और उससे कहा कि मां ने बुलाया है। इसके बाद मामा उसे साथ लेकर चल दिया।
युवती के अनुसार, उसका मामा उसे लेकर कादरचौक के गांव नब्बीनगला आया। तब तक रात हो गई थी। इस कारण मामा वही पर भगत के यहां रुक गए। रात में पेट दर्द होने के कारण उसे दवा के नाम पर मामा ने कुछ खिला दिया और फिर भगत की झोपड़ी में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
-------
रास्ते में झाड़ियों में खींचकर फिर की दुष्कर्म की कोशिश
बदायूं। युवती के अनुसार, अगले दिन मामा उसे बाइक पर बैठाकर गांव ला रहा था कि एक मोड़ पर उसने बाइक रोक ली और उसे झाड़ियों में खींचकर फिर से दुष्कर्म की कोशिश की। युवती चीखती हुई वहां से भागी तो मामा ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में घर पहुंचकर मां-बाप को उसने मामा की करतूत बताई। इसके बाद उन्होंने थाने में जाकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने श्रीपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good