टैंकर से भिड़ी कार, बिसौली के मासूम की मौत, मां-बाप समेत पांच लोग घायल
SAB KI BAAT
Aug 05 2025
2710
बदायूं/सम्भल। टैंकर और कार की भिड़ंत में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
बिसौली के गांव परसिया निवासी परवेश समेत कई लोग हिमाचल में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। मंगलवार को परवेश अपनी पत्नी मीना, चार साल के बेटे अन्यास व दो माह के बेटे लवियान के साथ कार से अपने घर आ रहे थे। उनके साथ गांव के कुछ अन्य लोग भी थे। चन्दौसी क्षेत्र के थाना बनियाठेर के नजदीक उनकी कार 
सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौका पाकर फरार हो गया। मौके पर लगी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई लेकिन तब तक अन्यास की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
