वीडियोः नगर पालिका की महिला कर्मचारी ने कोतवाली के सामने लिपिक पर बरसाईं चप्पलें

वीडियोः नगर पालिका की महिला कर्मचारी ने कोतवाली के सामने लिपिक पर बरसाईं चप्पलें

लिपिक का आरोप- कर्मचारी और उसके साथ आए लोगों ने की गाली गलौज, धक्का मारकर गिराया

सबकी बात न्यूज

सम्भल। चन्दौसी में बीच सड़क पर नगर पालिका की एक महिला कर्मचारी ने लिपिक पर दनादन चप्पलों की बरसात कर दी। बताया जाता है कि महिला कर्मचारी अपने वेतन न बनने से खफा थी। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए ईओ ने महिला कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है। 

चन्दौसी निवासी स्व. दीपक सैनी की पत्नी रजनी नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। यहीं पर नरेश अधिष्ठान लिपिक हैं। नरेश के अनुसार, मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे वह एक व्यक्ति के साथ किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच घटियागेट निवासी रजनी पीछे से आईं और कोतवाली के निकट उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया और उन पर चप्पलों की बरसात कर दी। इससे वह गिर 

वीडियो देखने के लिए ''वॉच ऑन यूट्यूब'' पर टैप करें- 


गए, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। नरेश का कहना है कि उस समय रजनी अपने साथ आए लोगों के साथ कह रही थीं कि उसका वेतन क्यों नहीं बनाया। वह उन्हें किसी झूठे मामले में फंसा देगी। इसके बाद उन्होंने नरेश को गंदी-गंदी गालियां दीं। यह पूरा वाकया सड़क पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया। नरेश ने पुलिस को इसकी तहरीर दी, साथ ही ईओ को भी जानकारी दी। इस पर ईओ धर्मराज राम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रजनी से स्पष्टीकरण मांगा है तथा तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto