पहले बंद कीं घर की लाइटें,  फिर चोर ले उड़े लाखों का माल

पहले बंद कीं घर की लाइटें, फिर चोर ले उड़े लाखों का माल

बदायूं। बिसौली में एक घर में चोर दो लाख की नकदी समेत करीब छह लाख का माल समेट ले गए। चोरों ने पहले घर की लाइटें बंद की और फिर घर से आराम से चोरी की।

गांव मेवली निवासी बुजुर्ग मेहरबान सिंह करीब 10 साल पहले बिसौली आकर बस गए थे। उनका बेटा सन्नू हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है। यहां मेहरबान और उनकी पत्नी रहते हैं। करीब 11 दिन पहले मेहरबान और उनकी पत्नी बेटे के यहां चले गए थे। उनका घर बंद था। बताते हैं कि मेहरबान कहीं जाते थे तो घर की लाइटें खुली छोड़ जाते थे। बृहस्पतिवार को निकट के ही सांईं मंदिर में भंडारा था। रात करीब 11 बजे मंदिर के पुजारी ने मेहरबान के घर की सारी लाइटें बंद देखीं तो उन्हें शक हुआ लेकिन कोई फाल्ट आने की बात सोचकर वह चुप रहे। शुक्रवार दोपहर जब उन्हें घर का गेट खुला दिखा तो मेहरबान को फोन किया। परिजन लौटे तो देखा कि चोर घर से करीब दो लाख की नकदी व करीब चार लाख के जेवर ले उड़े थे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto