गैंगरेप का ये आरोपित तो भाजपाई निकला...सात साथियों के साथ किया था कांड

गैंगरेप का ये आरोपित तो भाजपाई निकला...सात साथियों के साथ किया था कांड

मंगेतर के साथ नहर किनारे बैठी युवती से किया था सामूहिक दुष्कर्म

एक आरोपित अखिलेश सिंह उर्फ गब्बर के भाजपा नेताओं से हैं अच्छे संबंध, खुद भाजपा का है स्थानीय नेता

कासगंज। मंगेतर के साथ नहर किनारे बैठी युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आठ आरोपितों में से एक अखिलेश सिंह उर्फ गब्बर के भाजपा नेताओं से खासे संबंध हैं। वह खुद भाजपा का स्थानीय नेता है तथा बड़े नेताओं से उसके फोटो वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

मामला बीती 10 अप्रैल का है। कासगंज में एक युवती अपने मंगेतर के साथ डीएसओ ऑफिस से अपना राशनकार्ड सही कराने आई थी। इसी दौरान झार के पुल हजारा नहर के पास दोनों धूप से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गए थे। इसी दौरान आठ लोगों ने युवती और उसके मंगेतर को घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने पहले युवती के मंगेतर के साथ मारपीट कर उससे पैसे छीन लिए। इसके बाद मंगेतर के सामने ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपितों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की तथा मौके पर पांच हजार रुपये यूपीआई भी करवाए। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आठ आरोपितों को हिरासत में ले लिया। इसमें अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ गब्बर स्थानीय भाजपा नेता है। बताते हैं कि उसके कई भाजपा नेताओं से अच्छे संबंध हैं। घटना के बाद कई भाजपा नेताओं के साथ उसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

मुख्य फोटो- फाइल

---------

ये हैं सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित

- अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ गब्बर निवासी गढ़ी अड्डा दुर्गा कालोनी, कासगंज

- अमित कुमार निवासी मिर्जा तयैबपुर कोठी, थाना ढोलना, कासगंज

- सोनू उर्फ सत्यपाल निवासी हिम्मतपुर सई, कासंगज

- अजय कुमार निवासी नगला बीच थाना ढोलना, कासगंज

- रिंकू निवासी हिम्मतपुर सई, कासंगज

- सौरभ नवासी कोठरा, थाना ढोलना, कासगंज

- बृजेश कुमार निवासी नगला थान, कासंगज

- सोनू कुमार निवासी हिम्मतपुरसई, कासंगज

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto