बदायूं की इस गैस एजेंसी पर लगा केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप (देखें वीडियो)
SAB KI BAAT
Jul 17 2024
4410
बदायूं। बदायूं जिले की एक गैस एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां पर केवाईसी के नाम पर 180 रुपये प्रति उपभोक्ता वसूले जा रहे हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एजेसी का कर्मचारी खुलेआम पैसे की मांग करता दिख रहा है। हालांकि इसे पाइप के नाम पर पैसा लिया जाना बताया जा रहा है। (देखें वीडियो)
मामला बिसौली की इंडियन ओलंपिक गैस एजेंसी का है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी उनसे 180 रुपये वसूल रहे हैं। वे यहां केवाईसी कराने जाते हैं तो पाइप के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। इसमें 150 रुपये पाइप के नाम पर तथा 30 रुपये फॉर्म के नाम पर लिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि भीड़ अधिक होने पर ग्रामीण क्षेत्र से आये उपभोक्ताओं से एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा सौ से दो सौ रुपये अतिरिक्त वसूली की जाती है। एजेंसी द्वारा गली मोहल्लों में गाड़ियों द्वारा की जा रही डिलीवरी में भी ढाई से तीन सौ रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं तो वहीं बरातघरों में सिलिंडरों की ब्लैक हो रही है। इस संबंध में डीएसओ रमन मिश्रा का कहना है कि केवाईसी का कोई पैसा नही जाता है। बिसौली ओलंपिक गैस एजेंसी के कर्मचारी की वीडियो जानकारी में आई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT