बरेली में हुई जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टिथोनस स्कूल का शानदार प्रदर्शन

बरेली में हुई जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टिथोनस स्कूल का शानदार प्रदर्शन

देविका त्रिपाठी ने जीता स्वर्ण पदक, अन्य 12 बच्चों ने भी जीते पदक

सबकी बात न्यूज

बदायूं। रविवार को बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित बॉक्सिंग हॉल इंडोर स्टेडियम में जिला ताइक्वांडो यूथ क्लब, बरेली द्वारा आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरेली में अपना झंडा बुलंद कर दिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय को तृतीय स्थान मिला। विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 12 पदक प्राप्त किए। शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रशासन और कमेटी ने इन प्रतिभाओं का स्वागत किया। 

प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा देविका त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कक्षा सात के अलीना सिद्दीकी, मोहम्मद उमर, कक्षा सात के ही मोहम्मद आसिम फय्याज तथा कक्षा छह के हिमाक्ष शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। इनके अतिरिक्त कक्षा पांच के आयत फातिमा, शाइज़ा फातिमा अली, कार्तिकेय दिवाकर, कृष्णा राजपूत, राज्यांशु यादव,तेज़ध्वज शर्मा, मोहम्मद अरमान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 


टीम के वापस आने पर विद्यालय प्रबंध कमेटी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय  प्रबंध कमेटी की अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक ललित यादव के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शैक्षणिक निदेशिका शिल्पी बंसल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में इसी प्रकार बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक ललित यादव के समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी एवं स्कूल के समस्त स्टाफ ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto