हाथरस हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, देश में एक कानून बनाने की मांग

हाथरस हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, देश में एक कानून बनाने की मांग

बदायूं। युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता व विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा नगर पंचायत उसहैत हनुमान मंदिर पर हाथरस में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसको लेकर युवा वर्ग ने दोषियों के खिलाफ मुख्यमंत्री से ऐसी कड़ी कार्रवाई की मांग की कि वह लोगों के लिए नजीर बन जाए। 

गौ रक्षादल के जिलाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि हादसे में महिलाओं, बच्चों के साथ बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की मौत की खबर दिल को दहला देने वाली है। अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को यह वाकया जीवन भर दर्द देता रहेगा। कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल जनहानि का कारण बनती हैं बल्कि देश के प्रति नकारात्मक सोच का वातावरण भी तैयार करती है, इसलिए इस घटना के दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो एक मिसाल बन जाए।

युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने कहा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक ठोस तंत्र बनाए जाने की प्रतिबद्धता होने की आवश्यकता है। अंधविश्वास विरोधी और काला जादू (रोकथाम) अधिनियम की तर्ज पर देश में एक कानून बनाने की मांग युवा मंच संगठन करता है। ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति देने से पहले पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी जांच लिए जाने चाहिये। यह हैरान करने वाली बात है कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और उसको नियंत्रित करने के उपाय अमल में लाने की बजाय, कागजी खानापूर्ति होती रही। इस तरह के कार्यक्रमों पर तब तक विराम नहीं लग सकता जब तक ऐसे हादसों के दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती 

इस मौक़े पर बॉबी गुप्ता, आकाश सैनी, कृष्णा मौर्य, गौरव श्रीवास्तव, जीतू सैनी, अकरम अंसारी, अजय सैनी, राजकुमार राठौर, राहुल श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, रिंकू दिवाकर, उदित मौर्य, चमन, आनंद कश्यप, विकास कुमार, सौरभ, दीपक, विपिन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto