आमने-सामने दो बाइक भिड़ी, एक युवक की मौत, पिता समेत दो घायल
SAB KI BAAT
Feb 28 2026
4230
बदायूं। दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा उसहैत क्षेत्र के अटेना घाट पुल पर हुआ। उसावां के ग्राम नगरिया अभय निवासी 28 वर्षीय कौशल अपने पिता बृजपाल के साथ बाइक से फर्रुखाबाद केे कंपिल की ओर जा रहे थे। पुल पर जैसे ही उनकी बाइक पहुंची की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। दूसरी बाइक पर फर्रुखाबाद के गांव गिलौंदा निवासी अजयपाल सवार थे। भिड़ंत होते ही बाइक पर सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा, जहां कौशल की मौत हो गई। दोनों घायलों की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण हादसा हुआ।





Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT