श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण प्रारंभ

श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण प्रारंभ

प्रथम दिन छात्र-छात्राओं के पठन -पाठन, शैक्षिक क्रियाकलापों एवं कार्यालय का गहन निरीक्षण किया

पूर्व छात्र परिषद एवं आचार्य परिषद की बैठक कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित विद्या भारती विद्यालय श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का प्रांतीय योजना अनुसार दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण प्रारंभ हुआ। निरीक्षण दल के सदस्यों ने प्रथम दिन छात्र-छात्राओं के पठन -पाठन एवं शैक्षिक क्रिया कलापों तथा कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। 


अवकाश के पश्चात आचार्य परिवार एवं पूर्व छात्र परिषद के व्यवसायी छात्रों के साथ बैठक कर विद्या भारती योजना का उद्देश्य बताया। 

निरीक्षण का प्रारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष निरीक्षक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर वंदना की। पीलीभीत के निरीक्षक कुरेन्द्र पाल सिंह ने बोधकथा के माध्यम से जीवों पर दया करने एवं परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, के बारे में समझाया। 


निरीक्षण मण्डल के सदस्यों में कुरेन्द्र पाल सिंह पीलीभीत, संजीव कुमार पांडेय फरीदपुर,गोपाल कृष्ण हरुनगला, रामकिशोर श्रीवास्तव बरेली, विनोद कुमार शाहजहांपुर रहे। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कमलेश कुमार ने आगंतुक निरीक्षण मंडल के सदस्यों का परिचय कराया। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, जगतपाल सिंह,प्रवेश मिश्रा, हिमांशु उपाध्याय, रुचि माहेश्वरी, दीक्षा गोस्वामी, कंचन कुमारी, दिनेश कुमार शर्मा, अचल शर्मा, लीलाधर पाल, ललित कुमार मौर्य एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto