अनुशासन, नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता के साथ समाजसेवा में आगे बढ़ें रेंजर्स
SAB KI BAAT
Dec 08 2025
2670
गिंदोदेवी कॉलेज में तीन दिवसीय रेंजर्स कैंप का शुभारंभ
बदायूं। गिंदोदेवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संरक्षण एवं निर्देशन में, रेंजर्स प्रभारी डॉ. शालू गुप्ता सह प्रभारी व डॉ. शिल्पी शर्मा के नेतृत्व में तीन दिवसीय रेंजर्स कैंप का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ प्राचार्या की अध्यक्षता एवं डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी असिस्टेंट प्रोफेसर संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान व प्रशिक्षक मोहम्मद असरार अहमद के संयुक्त कर कमलों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कवियत्री व समाज सेविका डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने रेंजर्स को अनुशासन, नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता के साथ समाजसेवा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

रेंजर्स प्रशिक्षक मोहम्मद असरार ने भी छात्राओं को रेंजर्स के महत्व और जिम्मेदारियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रशिक्षण प्रारम्भ किया। अंत में प्राचार्या ने छात्राओं को इस कैंप से अधिकतम सीख प्राप्त कर समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आप सभी रेंजर्स, इस संस्था के और देश के भविष्य हैं। रेंजर्स कैंप आपको किताबों और कक्षाओं की दुनिया से बाहर निकालकर, प्रकृति के साथ जुड़ने और अपने भीतर के साहसी व्यक्ति को जगाने, चुनौतियों को स्वीकार करने का मौका देगा।
अंत में रेन्जर्स प्रभारी शालू गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि, प्रशिक्षकगण एवं महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शिल्पी तोमर द्वारा किया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT