झांसा देकर दो नाबालिगों को कार में बैठाया, एक को चलती कार से फेंका, दूसरी से किया गैंग रेप

झांसा देकर दो नाबालिगों को कार में बैठाया, एक को चलती कार से फेंका, दूसरी से किया गैंग रेप

जिसे फेंका उसकी हुई मौत, गैंगरेप की पीड़िता ने थाने जाकर की शिकायत

छह मई की रात की वारदात, शनिवार दोपहर तीनों आरोपित गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बुलंदशहर। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर आधी रात के वक्त चलती कार में 17 साल की एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने खुर्जा में उसे कार से उतार दिया और भाग गए। इससे पहले आरोपितों ने पीड़िता की सहेली को मेरठ में कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले की रहनी वाली 17 वर्षीय किशोरी परिवार के लोगों के साथ नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहती है। किशोरी बीती सात मई को खुर्जा थाने पहुंची और बताया कि छह मई को वह अपनी एक सहेली के साथ नौकरी के संबंध में घर से निकली थी। इसी दौरान उसका परिचित युवक अमित और उसका दोस्त संदीप रास्ते में मिल गए। दोनों कार में सवार थे। जान पहचान होने के नाते उन्होंने दोनों को कार में बैठा लिया, साथ ही अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा भी दिया। कुछ दूरी पर एक और युवक भी कार में बैठ गया, जिसे अमित जानता था। 

------

बीयर खरीदकर जबरन किशोरियों को पिलाई

बुलंदशहर। आरोप है कि तीनों ने रास्ते से बीयर खरीदीं और जबरन उन दोनों को भी पिला दी। इसके बाद तीनों आरोपित उन्हें कार में ही बैठाकर रात डेढ़ बजे तक घूमते रहे। किशोरी ने जब उनसे घर जाने की बात की तो वे लोग अश्लील हरकतों पर उतर आए। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की जाने लगी। रेप पीड़िता का कहना है कि इसके बाद तीनों ने उसकी सहेली को सड़क किनारे फेंक दिया और उसके साथ गैंग रेप किया। 

------

दो नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा

बुलंदशहर। सात मई की सुबह पीड़िता को आरोपितों ने खुर्जा मंदिर मार्ग पर कार से उतार दिया और खुद कार लेकर चले गए। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामले में दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

-------

सड़क किनारे पड़ा मिला था दूसरी किशोरी का शव

बुलंदशहर। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि जिस किशोरी को कार से फेंका गया था उसका शव मेरठ क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला था। जांच के दौरान तीसरे आरोपित की शिनाख्त गौरव के रूप में हुई। शनिवार दोपहर को पुलिस ने तीनों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो के पैर में गोली लगी है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto