फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने मचाया हत्या का शोर

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने मचाया हत्या का शोर

बदायूं। एक विवाहिता का शव उसकी ससुराल में पंखे में बनाए गए फंदे से लटका मिला। सूचना पर जब विवाहिता के मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने हत्या का शोर मचा दिया। पुलिस जांच की बात कह रही है। 

उघैती थाना क्षेत्र के गांव रफतपुर बंजरा निवासी भोले शर्मा की पत्नी 25 वर्षीय ममता का शव शनिवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। ममता की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उसके पांच साल की एक बेटी भी है। सूचना पर ममता के मायके वाले भी पहुंच गए और ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। मायके वालों का कहना था कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। न देने पर ममता का उत्पीड़न किया जाता था। ऐसे में उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto