सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, घरों में पसरा मातम
SAB KI BAAT
May 09 2025
2070
बदायूं। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों हादसे बृहस्पतिवार की देर रात हुए।
अलापुर क्षेत्र के गांव पतसा निवासी 32 वर्षीय जबर सिंह की बुआ का घर बिल्सी तहसील के गांव मकुईया में है। बृहस्पतिवार को जबर सिंह मकुईया गया था। रात को वह बाइक से घर लौट रहा था। शुक्रवार सुबह वह बाइक समेत जगत-बेहटा मार्ग पर
-मृतक जबर सिह-
खंती में पड़ा मिला। सुबह को मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जाकर देखा तो जबर सिंह का शव पड़ा था। माना जा रहा है कि किसी वाहन से बचने के चक्कर में वह बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक खंती में जा गिरी।
दूसरा हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर चौपाल सागर के पास हुआ। बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव नौगवां ठाकुरान निवासी विजय की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात में गश्ती पुलिस ने विजय का शव पड़ा देखा। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT