उर्स-ए-शुजाअती के कुल शरीफ में उमड़ा मुरीदों का  हुजूम

उर्स-ए-शुजाअती के कुल शरीफ में उमड़ा मुरीदों का हुजूम

बदायूं। 68 वें उर्स-ए-शुजाअती में जायरीनों की आमद का सिलसिला शुक्रवार को तेजी से चलता रहा। देश-विदेश के जायरीनों ने उर्स में शिरकत की। दुबई, साउथ अफ्रीका, हांगकांग, सऊदी अरब, अमरीका, कनाडा आदि देशों से काफी तादाद में जायरीन आए। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश के कई शहरों के जायरीन भी पहुंचे और कुल शरीफ में शिरकत कर मजार-ए-पाक पर चादर पोशी कर मुरादें मांगी।

सुबह करीब नौ बजे एक रूहानी महफिल का आगाज तिलावत-ए-इलाही से हुआ जिसमें हसीब रौनक सकलैनी व आमिल सकलैनी ने नात व मनकबत के शानदार कलाम पेश किए। निजामत मुख्तार तिलहरी सकलैनी ने की। मौलाना रिफाकत सकलैनी नईमी ने इस्लाही और रूहानी बयान पेश किया, जिसमें उन्होंने ‘‘साहिब ए उर्स सूफी ए बासफा किबला शाह शुजाअत मियां हुजूर रहमतुल्लाह अलैह की रुहानी जिंदगी पर रोशनी डाली और कहा कि सिलसिले से वाबस्ता रहो क्योंकि यही अल्लाह का कुर्ब हासिल करने का तरीका है। आखिर में तमाम उम्मत को इत्तिहाद से रहने का पैगाम दिया।

इसके बाद कुल शरीफ की फातिहा का एहतिमाम किया गया जिसमें गाजी मियां सकलैनी उल कादरी ने फातिहा पढ़ी। इसमें अल्हाज मुंतखब मियां, सदिकैन मियां, हाफिज गुलाम गौस सकलैनी, हमजा सकलैनी, इंतखाब सकलैनी, महफूज सकलैनी, मुर्तजा सकलैनी, मुंतसिब सकलैनी, फैजयाब सकलैनी, मुनीफ सकलैनी, मुस्तजाब सकलैनी, सलमान सकलैनी, मौलाना रिफाकत सकलैनी, मुफ्ती फहीम अजहरी, हाफिज जान मुहम्मद,कारी कैस, हाफिज आमिल, हाफिज अयाज, तमाम अयम्मा ए मसजिद और अकीदतमंद मौजूद रहे।

कुल शरीफ के मौके पर हजरत गाजी मियां हुजूर ने खुसूसी दुआ कराई और देश व दुनिया में अमन-चैन का पैगाम दिया। इसके बाद तमाम जायरीनों को लंगर में खाना खाकर घर जाने की इजाजत फरमाई। उर्स में आने वाले तमाम जायरीनों का हजरत शाह सकलैन एकेडमी यूनिट ककराला की तरफ से खैरमकदम किया गया। 

व्यवस्थाओं में हजरत शाह सकलैन एकेडमी के हाफिज कैस सकलैनी, हाफिज आमिल, हाफिज अयाज, तौसीफ सकलैनी, फराज सकलैनी,चाहत सकलैनी, हाफिज सरफराज, कमाल खान, अमान खान, अदनान खान आदि का सहयोग रहा। 

..................

सपा प्रत्याशी ने लगाई हाजिरी

बदायूं। उर्स में पहुंचकर शिवपाल सिंह यादव के पुत्र व बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने दरगाह शरीफ पर हाजिरी दी और साहिबे सज्जादा हजरत गाजी मियां हुजूर से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दरगाह प्रवक्ता हमजा सकलैनी,  इंतखाब सकलैनी मुनीफ सकलैनी, मुंतासिब सकलैनी, अली फरशोरी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto