वीडियोः बाइक में लगी ई-रिक्शा की टक्कर, युवक की मौत...भिड़ंत के बाद दूसरे रास्ते से भाग लिया रिक्शा चालक

वीडियोः बाइक में लगी ई-रिक्शा की टक्कर, युवक की मौत...भिड़ंत के बाद दूसरे रास्ते से भाग लिया रिक्शा चालक

बदायूं। ई-रिक्शा चालक द्वारा रिक्शे को अचानक मोड़ने से एक तेज रफ्तार बाइक सवार रिक्शे से जा भिड़ा और काफी दूर तक घिसटता चला गया। इसके बाद वह बाद में पेड़ से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। भिड़ंत के बाद ई-रिक्शा चालक अपने रिक्शा को मोड़कर भाग गया। 

हादसा बिसौली में बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। नगर की बद्रीप्रसाद कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र किसी काम से अपने खेत पर जा रहा था। दबतोरी रोड पर अन्नपूर्णा कोल्ड स्टोर के सामने एक ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा का पहिया दूसरी तरफ घुमाया तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे जितेंद्र की बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। इसके बाद जितेंद्र बाइक समेत सड़क पर फिसलता हुआ काफी दूर घिसट गया। पेड़ से सिर टकराने से उसकी मौत हो गई। 

-------

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ हादसा

बदायूं। वहीं लगे सीसीटीवी में यह हादसा रिकॉर्ड हो गया, जिसमें टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक अपना रिक्शा मोड़कर दूसरे रास्ते से भाग गया। उसने या रिक्शा में बैठी सवारियों ने इतनी अमानवीयता दिखाई कि टक्कर के बाद जितेंद्र के साथ क्या 

(देखें वीडियो) -

हुआ ये देखना तक मुनासिब नहीं समझा। लोगों का कहना है कि यदि रिक्शा चालक या सवारी में से कोई समय पर जितेंद्र को उठाकर अस्पताल पहुंचा देते तो हो सकता है कि उसकी जान बच जाती। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto