मैडम ! कोटेदार धमकी देता है, 'राशन तो कम ही दूंगा....जो करना है कर लो'

मैडम ! कोटेदार धमकी देता है, 'राशन तो कम ही दूंगा....जो करना है कर लो'

बदायूं। तहसील बिसौली के गांव मिठामई के ग्रामीण कोटेदार की दबंगई से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार उन्हें धमकी देता है कि राशन तो कम ही दूंगा, जो चाहें कर लो। इसकी शिकायत करते शनिवार को तमाम ग्रामीण एसडीएम कल्पना जायसवाल से मिले और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि जब वे राशन लेने जाते हैं तो कोटेदार श्याम सिंह उन्हें कम राशन देता है। जब वे लोग विरोध करते हैं तो उनसे अभद्र व्यवहाकर किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में वह जिला पूर्ति अधिकारी से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उसके हौंसले बुलंद हैं। विगत 16 फरवरी को जो जांच कराई गई थी उसमें भी 42 शपथकर्ताओं में से 38 ने कोटेदार श्याम सिंह के खिलाफ बयान दिया था लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में प्रधान रेखारानी समेत केदारसिंह, शिशुपाल, रघुवरदयाल, दयाराम, किशनपाल आदि के हस्ताक्षर हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto