इंटरनेट या डीटीएच चाहिए...एयरटेल मत लेना भूलकर, पछताने के सिवा कुछ नहीं मिलेगा

इंटरनेट या डीटीएच चाहिए...एयरटेल मत लेना भूलकर, पछताने के सिवा कुछ नहीं मिलेगा

बदायूं। घर या दुकान के लिए इंटरनेट चाहिए या फिर सामान्य डीटीएच को बदलकर एयरटेल ब्लैक लगवाने का सोच रहे हैं तो ये ख्याल भी अपने दिमाग से निकाल दीजिए, क्योंकि एक बार पैसा लेने के बाद यदि कोई खराबी या नेटवर्क की दिक्कत आती है तो कोई सर्विसमैन आपके यहां झांकने वाला भी नहीं है। ऐसे ही एक परेशान उपभोक्ता ने अब एयरटेल की शिकायत ट्राई से की है। 

शहर के मोहल्ला लोचीनगला निवासी हर्ष का कहना है कि उन्होंने अपने घर में तीन महीने पहले एयरटेल ब्लैक का कनेक्शन 2800 रुपये देकर लिया था। इसमें 10 एमबीपीएस स्पीड के साथ नेट तथा एक डीटीएच कनेक्शन शामिल था। कनेक्शन करते समय एयरटेल के इंजीनियरों ने बेहतर स्पीड और कोई खराबी होने पर सिर्फ एक शिकायत पर सर्विस का भरोसा दिलाया था। हर्ष का कहना है कि कुछ ही दिन बाद एयरटेल के इंटरनेट में दिक्कत आने लगी। आए दिन नेट ठप होने के कारण उनका काम बाधित होने लगा। असली दिक्कत तब आई जब एयरटेल एप पर शिकायत करने के बाद भी कोई सर्विस करने वाला वहां नहीं पहुंचा। ऐसा महीने में कई बार हुआ जब नेट की सर्विस कई बार शिकायत करने के बाद तक नहीं हुई। 

हर्ष का कहना है कि विगत 21 जून को उनके डीटीएच में खराबी आ गई लेकिन शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई इंजीनियर विजिट करने नहीं आया। तीन दिन में वह करीब 10 बार कस्टमरकेयर पर संपर्क कर चुके हैं लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने अब ट्राई को मेल करके इसकी शिकायत की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto