बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था...हुआ भयानक हादसा, दो की मौत

बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था...हुआ भयानक हादसा, दो की मौत

बदायूं। बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक के दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। इनमें दो ने दम तोड़ दिया जबकि कार्ड देने जा रहा युवक काफी घायल है।

हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे हुआ। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सूर्यनगला निवासी राजकुमार पुत्र रामविलास की बहन की शादी 10 मई को है। राजकुमार अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से कार्ड बांटने जा रहा था कि तभी उझानी के भदरौल रोड पर गांव मीहलाल नगला के पास उनकी बाइक की टक्कर किसी वाहन से हो गई। इसमें बाइक सवार अंजेश पुत्र सुरेश पाली निवासी मिर्जापुर सूर्यनगला की मौत हो गई जबकि दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भिजवा रही है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto