ऑटो से सिर निकालकर खींच रहा था फोटो...पोल से टकराकर मौत
SAB KI BAAT
Oct 22 2024
2180
बदायूं। चलते ऑटो से सिर निकालकर फोटो खींचने की कोशिश करते एक युवक का सिर बिजली के पोल से टकरा गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज निवासी 22 वर्षीय घनश्याम बदायूं में अपने मौसा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरापारवाला निवासी राजवीर के घर रहता था।
घनश्याम ऑटो चलाता था। बताते हैं कि सोमवार रात कुछ लोगों ने उझानी की रामलीला देखने के लिए घनश्याम का ऑटो बुक किया था। इसके बाद घनश्याम और उसका एक साथी शीनू ऑटो में सवारियों को बैठाकर निकले थे।
बताया जाता है कि बरेली-मथुरा मार्ग पर गांव अब्दुल्लागंज के पास घनश्याम ऑटो से सिर निकालकर मोबाइल से फोटो खींचने लगा था। इसी दौरान गांव के पास उसका सिर सड़क किनारे खड़े एक पोल से जा टकराया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT