ढाबे पर खा रहे थे खाना...ट्रांसफार्मर की तरफ गए, धमाका हुआ और चली गई जान
SAB KI BAAT
Jun 19 2024
1890
बदायूं। ढाबे पर खाना खा रहे ट्रक के चालक और क्लीनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि दोनो ढाबे पर खाना खाने के बाद नजदीक लगे ट्रांसफार्मर की तरफ गए थे कि अचानक ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ और आग लगने के बाद लाइट चली गई। बाद में दोनों के शव वहीं नजदीक में पड़े मिले।

----मृतक प्रमोद का फाइल फोटो-----
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी गुड्डू और बमनी गांव निवासी राज ट्रक पर चालक और क्लीनर थे। मंगलवार रात दोनों मुरादाबाद की तरफ चले थे। रात करीब 11 बजे दोनों ने हाइवे स्थित पटियाला ढाबा पर खाना खाया। बताते हैं कि खाना खाकर दोनों ढाबे के नजदीक लगे बिजली के ट्रांसफार्मर की तरफ गए थे।
इसी दौरान ढाबे पर मौजूद लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग लगती देखी। इसके साथ ही लाइट भी चली गई। लोग वहां पहुंचे तो दोनों बेहोशी की अवस्था में वहां पडे़ थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि खाना खाने के बाद गुड्डू और प्रमोद दोनों साथ में ट्रांसफार्मर की तरफ लघुशंका करने गए थे।

-----मृतक गुड्डू का फाइल फोटो-----
परिजन बोले- सच्चाई छिपाई जा रही
बदायूं। घटना के बाद मृतकों के परिजन रात ही अस्पताल पहुंच गए थे। प्रमोद के परिवार वालों का कहना था कि कुछ छिपाया जा रहा है। वे मौके पर गए थे लेकिन वहां कुछ ऐसा नहीं लगा जैसा बताया गया है। ट्रक मालिक नसीम ने कहा कि रात उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई थी कि उनके स्टाफ को करंट लग गया है। उनके अनुसार भी ढाबे पर वैसा नहीं हुआ जैसा कहा जा रहा है। जरूर ढाबे पर कोई बात हुई है, जिसे छिपाया जा रहा है
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT