मेधा का हुआ सम्मान तो खिले चेहरे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम

मेधा का हुआ सम्मान तो खिले चेहरे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम

शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

बाल कल्याण समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

बदायूं। सिविल लाइंस स्थित शिव देवी सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध बाल कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर में चलने वाले समस्त सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरस्कार पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे खिल उठे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य वक्ता विशाल कुमार (विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) मुख्य अतिथि बीएल वर्मा (केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार), अध्यक्ष नवनीत प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि हरिशंकर शर्मा (संगठन मंत्री, विद्या भारती, ब्रज प्रदेश) यशवीर सिंह (प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश) डॉ अनिल गर्ग (मंत्री) भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश ने दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन कर किया। 

मुख्य वक्ता विशाल कुमार ने कहा कि दुनिया में भारत ऐसा देश है जहां घर-घर प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। विद्या भारती के विद्यालयों में प्रतिभाओं को निखारने का कार्य विद्यालय के कुशल आचार्यों द्वारा किया जाता है। 


मुख्य अतिथि बीएल वर्मा ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बिना सरकारी सहायता के समाज में उच्च स्थान बनाए हुए हैं। 


इस मौके पर बाल कल्याण समिति ने कक्षा अरुण से लेकर इंटरमीडिएट तक के जिला एवं मंडल में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं खेलकूद में प्रदेश व क्षेत्र स्तर पर स्थान प्राप्त खिलाड़ियों एवं प्रदेश स्तर की मेधावी छात्र परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओ को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

-------

इन्होंने किया मेधा का सम्मान

बदायूं। मेधावियों को सम्मानित करने वालों में विशाल कुमार, बीएल वर्मा, मनीष सिंघल, वीरेंद्र झा, नवनीत प्रताप सिंह, डॉ अनिल गर्ग, जितेंद्र यादव पूर्व एमएलसी, अरुण कांत, अमृतपाल सिंह, सर्वेश पाठक, सीमा रानी, रजनी मिश्रा, दीपमाला गोयल, रामनिवास राजपूत, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, अशोक नारंग ओमप्रकाश वैश्य, राजीव नारायण जगजीवन राम रहे। इस अवसर पर बदायूं के विद्या भारती विद्यालय में रहे डॉ. रवि शरण सिंह चौहान, जयप्रकाश द्विवेदी एवं रामनिवास राजपूत को भी अंग वस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.

--------

ये रहे मौजूद

बदायूं। इस मौके पर वेदरतन शर्मा, कालिका प्रसाद गंगवार, राम सिंह राजपूत, सतीश कुमार गंगवार, सुशील कुमार सिंह (समस्त प्रधानाचार्य) शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रान्त प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, लालाराम वर्मा, विनय सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह, संजय शर्मा एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण हरि एवं नीरज शर्मा ने किया। 




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto