ईख के खेत में जब पड़ी लोगों की नजर, फैल गई सनसनी, पुलिस ने देखा तो मिला....
SAB KI BAAT
Sep 25 2025
5230
सड़ा गला शव देखकर लोग सहमे, सिर और धड़ हो गया था अलग-अलग
बदायूं। सहसवान के गांव हरदत्तपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेत में सड़ा गला शव पड़ा देखा। शव का सिर और धड़ अलग हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देखकर दावा किया जा रहा है कि वह गांव से करीब डेढ़ माह पूर्व लापता एक व्यक्ति का है।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कुछ लोग हरदत्तपुर से घूरनपुर को जाने वाले रोड के बीच से धुबिया जाने वाले मार्ग पर जा रहे थे कि तभी उन्हें भयंकर बदबू का अहसास हुआ। उन्होंने बदबू की तरफ जाकर खेत में देखा तो उनकी आंखे फटी रह
गईं। वहां एक व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा था। जैसे ही ये बात गांव के अन्य लोगों को पता चली तो वहां भीड़ लगने लगी। पुलिस भी वहां आ गई। शव व उसके पास मिले कपड़ों व जूतों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ माह पूर्व लापता आकिल का है।
----------
दिल्ली जाने के कहकर घर से निकला था, फिर हो गया लापता
बदायूं। खेत में शव पड़ा होने की सूचना पर घूरनपुर, भीकमपुर टप्पा जामनी, धुबिया आदि गांवों के लोग वहां एकत्र हो गए। कपड़ों और जूतों के आधार पर उसकी शिनाख्त आकिल के रूप में की गई। आकिल के भाई ने बताया कि उसका भाई ड्राइवर था तथा दिल्ली में कैंटर चलाता था। मोहर्रम पर वह घर आया था। करीब डेढ़
माह पहले वह परिवार वालों से यह कहकर निकला था कि वह दिल्ली जा रहा है। इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा और वह लापता हो गया था। विगत 15 सितंबर को परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिवार वालों ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी, जिसके बाद मुकदमा अपहरण की धारा में तरमीम कर दिया गया था। आज शव मिलने के बाद फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर आकर जांच की।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT