फेल हुई तो डिप्रेशन में आई छात्रा ने गंगा में लगा दी छलांग, फिर...

फेल हुई तो डिप्रेशन में आई छात्रा ने गंगा में लगा दी छलांग, फिर...

बदायूं। कछला में एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि एमए में फेल हो जाने के बाद छात्रा डिप्रेशन में आ गई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि समय पर गोताखोरों ने उसे देख लिया और उसकी जान बच गई। 

उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बताया जाता है कि वह परीक्षा मे फेल हो गई थी, जिसके बाद वह डिप्रेशन में आ गई थी। शुक्रवार को वह कछला पुल पर पहुंच गई और वहां से गंगा में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते समय गोताखोर ने देख लिया, जिसे देखकर वह उसे बचाने कूद पड़ा। गोताखोर किसी तरह उसे बचाकर किनारे लाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों के अनुसार, छात्रा फेल होने के कारण कई दिनों से डिप्रेशन में थी। शुक्रवार को उसकी मां ने उससे कुछ कह दिया था जिसके बाद छात्रा ने यह कदम उठा लिया था। 

----

उसहैत में नदी में डूबकर युवक की मौत

बदायूं। उसहैत के भकरी घाट पर नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। बताते हैं किगांव मुबारकपुर निवासी कुंवरपाल और उनके परिजन शुक्रवार को भकरी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुंवरपाल, उनकी पत्नी सुनीता व बेटा महेश समेत कुछ अन्य लोग तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने अन्य सभी को तो बचा लिया लेकिन महेश तेज बहाव में बह गया। काफी देर बाद उसका शव नदी से निकाला गया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto