रुपये नहीं दिए तो किन्नरों ने कपड़े उतारे, फिर उठा लिया दुकान का सामान...जानिये कहां किया हंगामा
SAB KI BAAT
Oct 05 2025
3320
बदायूं। दुकानों से नेग के नाम पर वसूली करने गए किन्नरों ने एक दुकानदार द्वारा 50 रुपये देने पर जमकर हंगामा किया। किन्नर हर दुकान से 100 रुपये वसूल रहे थे, लेकिन 50 रुपये देने पर वे नाराज हो गए और बेहूदगी पर उतर आए। उन्होंने न केवल अपने कपड़े उतार दिए बल्कि दुकानदार से भी गाली गलौज की। आरोप है कि इस दौरान किन्नरों ने दुकान से कुछ सामान भी उठा लिया।

मामला कछला चौराहे पर रविवार दोपहर का है। यहां कुछ किन्नर दुकानदारों से नेग के नाम पर 100 रुपये वसूल रहे थे। कई दुकानदारों ने उन्हें स्वेच्छा से तो कुछ ने डर के कारण रुपये दे भी दिए। जब ये किन्नर दुकानदार सुदर्शन की दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने 100रुपये के बजाय 50 रुपये दिए। इस पर किन्नरों ने 100 रुपये देने को कहा, लेकिन सुदर्शन ने मना कर दिया। इस पर किन्नर बेहूदगी पर उतर आए। सुदर्शन ने मना किया तो किन्नरों ने कपड़े उतारना शुरू कर दिया और गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान एक किन्नर ने दुकान से कपड़ों का बॉक्स उठा लिया और चले गए। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को कॉल कर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और किन्नरों को ढूंढकर सामान वापस करने को कहा। आरोप है कि किन्नरों ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता कर डाली। हालांकि पुलिस द्वारा कड़ाई से कहने पर उन्होंने दुकानदार का सामान वापस कर दिया और वहां से चले गए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT