इस बार सांड़ नहीं, भैंसा बना किसान की मौत का कारण, गिराकर मारे सींग, मौके पर दम तोड़ा

इस बार सांड़ नहीं, भैंसा बना किसान की मौत का कारण, गिराकर मारे सींग, मौके पर दम तोड़ा

खेत की रखवाली कर रहा था किसान, रात में हमलावर हुआ भैंसा

बदायूं। खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर भैंसा कहर बनकर टूट पड़ा। किसान पर हमलावर होते हुए भैंसे ने पहले किसान को गिरा दिया और उसके बाद सींग से प्रहार किए। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। 

जरीफनगर के गांव रसूलपुर कलां में रहने वाले 58 वर्षीय किसान पुन्नी रोजाना की तरह शनिवार रात को भी अपने खेत की रखवाली करने गए थे। बताते हैं कि मध्य रात्रि उनके खेत में कई छुट्टा पशु घुस आए। पुन्नी उन्हें भगाने लगे तो इसी दौरान झुंड में शामिल एक भैंसे ने पुन्नी पर हमला कर दिया। हमले के बाद पुन्नी जमीन पर गिर 

गए। इसके बाद भैंसे ने अपने सींगों से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे पुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद किसान उधर भागे और उन्होंने जैसे तैसे पशुओं के झुंड को भगाया। जब उन्होंने पुन्नी की तरफ देखा तो उनकी सांसे थम चुकी थीं।  

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto