प्रधानमंत्री के फोटो एडिट किए तो किसी ने की देश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, हुए गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के फोटो एडिट किए तो किसी ने की देश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, हुए गिरफ्तार

उसहैत, हजरतपुर और कादरचौक क्षेत्र में सामने आए मामले

बदायूं। तमाम लोग सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालने के लिए कुछ भी अंट शंट करने से बाज नहीं आते, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना भी पड़़ता है। ऐसे ही कुछ लोगों में से किसी ने प्रधानमंत्री का अभद्र तरीके से फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर डाला तो किसी ने देश विरोधी अभद्र टिप्पणी कर डाली। ऐसे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

उसहैत के वार्ड संख्या छह निवासी रईस अहमद पुत्र गुलाम नबी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी का अभद्र रूप से एडिट किया हुआ फोटो शेयर किया। जब यह लोगों ने देखा तो उनमें रोष फैल गया। इस पर पुलिस ने रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। 

थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम चितरी के रहने वाले शादाब पुत्र नूर मोहम्मद ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउंट से देश विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। इसके विरुद्ध थाना हजरतपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

इसके अलावा कादरचौक क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी शानू पुत्र रमजानी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर आशोभनीय टिप्पणी पोस्ट कर दी। लोगों में आक्रोश होने पर पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto