क्या मंगल होगा 'अमंगल'...सोमवार को तो मची हाहाकार, क्रैश हुआ बाजार

क्या मंगल होगा 'अमंगल'...सोमवार को तो मची हाहाकार, क्रैश हुआ बाजार

सब की बात न्यूज। सोमवार को शेयर बाजार क्रैश हो गया। ट्रंप के टैरिफ से डरी दुनिया का असर सोमवार को ऐसा रहा कि स्टॉक मार्केट में हाहाकार मच गया। निफ्टी जहां 22161 पर बंद हुआ वहीं सेंसेक्स दो हजार से ज्यादा का गोता लगाकर 73137 अंकों पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में भी तेज गिरावट देखी गई। बाजार बंद होते होते इसमें शुक्रवार की क्लोजिंग से 1642 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। 

सोमवार को शेयर मार्केट एक बड़े गैपडाउन से ओपन हुआ। इसके बाद उसमें पांच प्रतिशत तक की गिरावट आई हालांकि बाद में यह 743 अंक की गिरावट के साथ 22161 पर बंद हुआ। 

--------

मंगलवार को कैसा रहेगा बाजार

सब की बात न्यूज। मंगलवार को बाजार कैसा रहेगा, इसके बारे में एक्सपर्ट अपनी सलाह दे रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया कहते हैं अभी बाजार में उतार चढ़ाव रहेगा, ऐसे में सावधानी की आवश्यकता है। एक अन्य एक्सपर्ट का कहना है कि शॉर्ट टर्म में बाजार अस्थिर रह सकता है। अभी निफ्टी के 22 हजार के लेवल पर नजर रखना अहम होगा। अगर निफ्टी इस पर टिकता है तो 22500 और 22600 के लेवल दिखा सकता है। दूसरी तरफ यदि यह 21750 का लेवल तोड़कर नीचे जाता है तो इसमें और कमजोरी आ सकती है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto
  • user by अनिरुद्ध यादव

    बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।

    quoto
  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto