तार लगाते समय लगा करंट, महिला की मौत, गर्भ में पल रहा था आठ माह का शिशु

तार लगाते समय लगा करंट, महिला की मौत, गर्भ में पल रहा था आठ माह का शिशु

बदायूं। बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय एक महिला की मौत हो गई। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी तथा उसके गर्भ में आठ माह का शिशु भी था। 

मामला अलापुर क्षेत्र के गांव खरखोली बुजुर्ग का है। यहां रहने वाले बलवीर सिंह की बेटी मोहिनी की शादी करियामई निवासी राज के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। मोहिनी इस समय आठ माह की गर्भवती थी। गर्भवती होने के कारण इस समय वह मायके में थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह बिजली का तार बोर्ड में लगा रही थी कि इसी दौरान उसे करंट लग गया। झटका लगने के साथ वह दूर जा गिरी और बेहोश हो गई। उसकी चीख सुनकर परिवार वाले कमरे में आए और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

(मुख्य फोटो सौजन्य-एआई)


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto