गाड़ी पर डाला केमिकल, गंध से बंद हुईं आखें....बैग ले उड़ा उचक्का

गाड़ी पर डाला केमिकल, गंध से बंद हुईं आखें....बैग ले उड़ा उचक्का

बदायूं। गाड़ी के सामने कोई केमिकल डालकर एक उचक्का महिला का बैग लेकर चंपत हो गया। बैग में 50 हजार रुपये समेत सोने के जेवर व जरूरी कागजात थे।


बिसौली के बुधबाजार निवासी नीलिमा पत्नी स्व. अरुण कुमार शर्मा सोमवार को अपनी गाड़ी से बरेली से बिसौली आ रही थीं। वजीरगंज में एक स्कूल के सामने जैसे ही उनकी गाड़ी भीड़ के कारण हल्की हुई वैसे ही एक युवक गाड़ी के सामने आ गया और गाड़ी के बोनट पर कुछ केमिकल जैसा डाल दिया। नीलिमा का कहना है कि केमिकल से बहुत तेज गंध आ रही थी। इस कारण वह गाड़ी से नीचे उतर गईं कि इसी बीच उचक्का गाड़ी के पीछे की सीट पर रखा उनका बैग लेकर फरार हो गया। नीलिमा के अनुसार, बैग में 70 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, दो तोला सोने की चेन समेत डीएल, आधार कार्ड, गाड़ी के कागज व अन्य जरूरी कागजात थे। काफी तलाशने पर भी उचक्का कहीं नजर नहीं आया। नीलिमा ने वजीरगंज थाने में इसकी तहरीर दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto