सोशल मीडिया पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला पुलिस तक पहुंचा

सोशल मीडिया पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला पुलिस तक पहुंचा

बदायूं। बिसौली तहसील के एक गांव में अनुसूचित जाति के एक युवक ने सोशल मीडिया पर सवर्णों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है।

मामला तहसील क्षेत्र के गांव बिजौरी का बताया जा रहा है। यहां बुधवार को लोगों को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पड़ी दिखाई दी जो एक अनुसूचित जाति के एक युवक द्वारा की गई थी। करणी सेना का आरोप है कि इसमें सवर्णोंके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। करणी सेना के संगठन मंत्री विकास चैहान व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बिसौली पुलिस को इस बाबत एक शिकायती पत्र दिया है और टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto