सो रहा था छोटा भाई....बड़े ने फावड़े से काट डाला

सो रहा था छोटा भाई....बड़े ने फावड़े से काट डाला

बदायूं। पहले शराब, फिर विवाद और फिर सगे भाई की हत्या। यह वारदात बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खनू में हुई है। गांव निवासी नरसिंह का बेटा पप्पू खेतीबाड़ी करता था। वह अविवाहित था। परिवार वालों के अनुसार, बुधवार शाम पप्पू और उसके बड़े भाई रामस्वरूप में कुछ झगड़ा हो गया था, जिसे परिजनों से समझाकर शांत करा दिया था। बताते हैं कि इसके बाद रामस्वरूप देर रात शराब पीकर लौटा तब पप्पू सो रहा था। इसी दौरान रामस्वरूप ने शराब के नशे में पप्पू पर फावड़े से हमला कर दिया। कुछ ही देर में पप्पू की मौत हो गई। हत्या के बाद रामस्वरूप भाग गया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto