अपराध/ घटनाक्रम
बदरंग हुई एक परिवार की होली...गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत
SAB KI BAAT
Mar 24 2024
2810
बदायूं। बिसौली की सांईं बिहार काॅलोनी में रहने वाले अरविंद सोलंकी गाजियाबाद में किसी पेट्रोल पंप पर काम करते थे। कुछ दिन पहले ही वह गाजियाबाद से आए थे। शनिवार रात वह अपने भाई के फतेहपुर स्थित धर्मकांटे से लौट रहे थे कि इस्लामनगर रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अरविंद के तीन साल का बेटा है। अरविंद की मौत के बाद उनकी पत्नी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। होली से एक दिन पहले हुए हादसे ने पूरे परिवार की होली बदरंग कर दी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good