अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता था छोटा भाई...इतना नाराज हुआ बड़ा भाई कि उठा लिया यह कदम

अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता था छोटा भाई...इतना नाराज हुआ बड़ा भाई कि उठा लिया यह कदम

बदायूं। छोटा भाई अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता था, जिस पर बड़ा भाई नाराज था। नाराजगी इतनी बढ़ी कि बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और उसकी लाश एक खेत में फेंक दी। 

मामला विनावर थाना क्षेत्र का है। बृहस्पतिवार को गांव बगुलीनगर निवासी किशोरी ने पुलिस से शिकायत की कि उसका छोटा भाई मुलायम सिंह अपने हिस्से की जमीन बेचना बेचना चाहता था, जिससे उसका बड़ा भाई रामअवतारी पिछले कई महीनों से नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर बीती रात रामअवतारी ने मुलायम की हत्या कर दी। सुबह मुलायम की लाश गांव के ही सोनपाल के खेत मे पड़ी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और रामअवतारी को गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास पुलिया के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में रामअवतारी ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई मुलायम के सिर पर लोहे की धारदार वस्तु से वार कर हत्या कर दी क्योंकि वह मेहनत से बनायी गयी जमीन को बेच रहा था। हत्या करने के बाद आलाकत्ल को एक मेंथा फैक्ट्री में छिपा दिया। इसके बाद पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto