टेंपो और कार की भिड़ंत में युवक की मौत, बदायूं का युवक गंभीर घायल
SAB KI BAAT
Jun 28 2024
1720
सम्भल। चंदौसी में हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि बदायूं का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी देशपाल सिंह का 18 वर्षीय पुत्र शशांक व 11 वर्षीय भतीजा देवांश, अतीश शर्मा पुत्र नंदकिशोर शर्मा व पंकज पुत्र त्रिलोकी नाथ के साथ बनारस घूमने गए थे। सभी लोग बृहस्पतिवार की रात ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां रोडवेज बस व ट्रेन नहीं होने पर रेलवे स्टेशन के बाहर से बहजोई के पाठकपुर तक उन्होंने टेंपो कर लिया। टेंपो चालक ने रास्ते से अन्य सवारी भी बैठा ली। टेंपो रात करीब ढाई बजे आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव आटा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार सभी लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इन चारों के अलावा टेंपो चालक संजीव पुत्र सुरेश निवासी पीतल नगरी मुरादाबाद, अंकित तथा विक्की निवासी बदायूं की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय शशांक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार व टेंपो को कब्जे में लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good