...और जब कांग्रेसियों से पुतला छीनकर भागी पुलिस (देखें वीडियो)

...और जब कांग्रेसियों से पुतला छीनकर भागी पुलिस (देखें वीडियो)

बदायूं। जाति संबंधी सवाल-जवाब को लेकर छिड़ी जंग को लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर राहुल गांधी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने मंगलवार को पुतला फूंकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पुतला छीनकर भाग खड़ी हुई। इसके बाद कांग्रेस नेता शफी अहमद ने पुलिसकर्मी के पीछे भागे लेकिन पुलिस ने पुतला नहीं दिया। इसके बाद आक्रोशित कांग्रेसजनों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर राहुल गांधी को अपमानजनक शब्द बोलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने परशुराम चौक पर पुतला फूंकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस वहां पहले ही मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीन लिया।(देखें वीडियो) 


एक पुलिस कर्मी पुतला लेकर भागा तो कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद उसके पीछे दौड़ पड़े लेकिन पुलिस कर्मी ने पुतला नही छोड़ा। झड़प में पुतला भी फट गया। इसके बाद कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी को जिस प्रकार भाजपा सांसद द्वारा अपमानजनक शब्द बोला गया है वह निश्चित ही निंदनीय है। भाजपा नेताओं को यह पता नहीं है कि गांधी परिवार के दो अनमोल रत्नों ने इस देश को अपना लहू दिया है।

प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा  कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर और भाजपा के लोग इस देश का सम्मान नहीं करते हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में इस तरह का विरोध व शब्द कहना बेहद शर्म की बात है। कहा कि अनुराग ठाकुर मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं, जिनको ठीक करना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आता है। शफी अहमद ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नही बल्कि पूरे देश के नेता हैं। अनुराग ठाकुर को देश के सामने उनसे माफी मांगनी चाहिए।

इस मौके पर इख्लास हुसैन, बाबू चौधरी, फरहान हुसैन, वीरपाल यादव, अमरसिंह, सूरज पाल सोलंकी, मुनेंद्र कन्नौजिया, इशाक, अख्तर खान, रफत अली, राजेश, दिनेश गौड़, उपेंद्र, फिरोज खान, मोहम्मद मियां, श्याम सिंह, सुरेश राठौर, बख्तियार आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto