पहले दिलाया सामान्य प्रसव का भरोसा, फिर कर दिया ऑपरेशन...महिला की हुई मौत

पहले दिलाया सामान्य प्रसव का भरोसा, फिर कर दिया ऑपरेशन...महिला की हुई मौत

बदायूं। झोलाछाप लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग इनकी सरपरस्ती कर अपनी जेब गर्म कर रहा है। मंगलवार की रात ऐसी ही एक और लापरवाही से एक महिला की जान चली गई। यहां के डॉक्टर ने पहले तो महिला के परिजनों को सामान्य प्रसव का भरोसा दिलाया और फिर ऑपरेशन कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद अस्पताल सील कर दिया गया। 

बिसौली के बिल्सी रोड स्थित मौर्य कॉलोनी के जीवन हेल्थ केयर नाम से अस्पताल संचालित है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शेखूपुरा निवासी अनोज अपनी पत्नी मनीषा को प्रसव पीड़ा होने पर यहां लाए थे। डॉक्टर ने प्रसव में पांच-छ घंटे का समय देते हुए भर्ती कर सामान्य प्रसव करने का भरोसा दिलाया। रात करीब आठ बजे डॉक्टर ने परिजनों से ऑपरेशन करने को बोला लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया। इस पर डॉक्टर ने बच्चे को खतरे में बताते हुए जच्चा का ऑपरेशन कर दिया। कुछ ही देर बाद महिला बेहोश हो गई और रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर थोड़ी ही देर में गांव व रिश्तेदार बड़ी संख्या में अस्पताल आ गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा और इसी बीच अस्पताल का स्टाप एक-एक करके भाग गया। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे लोगो को समझाया। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार विजय शुक्ला ने अस्पताल को सील कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक  निधिश कुमार गुप्ता ने एसीएमओ डॉ. मोहित झा के साथ कोतवाली पहुंचकर जीवन हेल्थ केयर के संचालन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Ashish

    Best hai

    quoto
  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto