...और जब पुलिस वाला हाथ से नीचे की ओर गंदा इशारा करके बोला...'ये है तोता'

...और जब पुलिस वाला हाथ से नीचे की ओर गंदा इशारा करके बोला...'ये है तोता'

बदायूं। जख्मी तोते को रेस्क्यू करने पहुंचे कुछ पशु प्रेमियों से एक पुलिस कर्मी ने इतनी भद्दी बात कह दी कि पशु प्रेमियों को खल गया। इस मामले की शिकायत पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने एक्स के जरिये पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। 


विकेंद्र शर्मा ने एक्स पर बदायूं पुलिस और आईजी रेंज को टैग करते हुए लिखा है कि मंगलवार को न्यायालय से किसी पुलिस कर्मी का फोन आया था कि यहां एक तोता जख्मी पड़ा है इसे रेस्क्यू करा लीजिए। इसके बाद पशु प्रेमी के साथी दीपेश दिवाकर तथा यश दिवाकर न्यायालय के गेट संख्या एक पर पहुंच गए। वकौल विकेंद्र, यहां एक पुलिसकर्मी खड़ा था। जब दोनों ने उस पुलिसकर्मी से पूछा कि भैया तोता कहां है तो पुलिस कर्मी ने नीचे अपनी पैंट की तरफ भद्दा इशारा करते हुए कहा- 'ये है तोता।' 


पुलिसकर्मी के इस अभद्र व्यवहार से आहत पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को एक्स पर टैग करते हुए शिकायत की है। अब लोग इस पोस्ट पर कमेंट करके पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto